Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, राहुल समेत इन नेताओं ने भी किया बर्थडे पोस्ट

डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, राहुल समेत इन नेताओं ने भी किया बर्थडे पोस्ट

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इसी के साथ वे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। आपको बता दें डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका […]

Dr. Manmohan Singh
inkhbar News
  • Last Updated: September 26, 2024 13:33:15 IST

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इसी के साथ वे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। आपको बता दें डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

पीएम ने एक्स पर दी बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के मुख्य वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है।

कांग्रेस नेताओं ने भी किया पोस्ट

राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं!”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राजनीति के क्षेत्र में वे सादगी, गरिमा और सीधेपन की दुर्लभ प्रतिमूर्ति हैं। एक दूरदर्शी राजनेता, जिनके कार्य शब्दों से अधिक जोरदार बोलते थे, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त और अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति तहे दिल से आभारी हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ेः-25 हजार जुर्माने के साथ संजय राउत जाएंगे जेल, मानहानि मामले में हुए दोषी करार

जम्मू में कश्मीरी पंडित को लेकर ये क्या बोल गए राहुल गांधी? भड़के लोगों ने बैंड बजा दी