Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पीएम मोदी ने दी रामनवमी की बधाई, बोले- आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है

पीएम मोदी ने दी रामनवमी की बधाई, बोले- आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है

नई दिल्ली। देश भर में आज राम नवमी की धूम है तथा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रामलला के सूर्य तिलक का साक्षी बनने के लिए अयोध्या के राम मंदिर में भी रामभक्तों की भारी भीड़ आई है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है और […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: April 17, 2024 10:05:58 IST

नई दिल्ली। देश भर में आज राम नवमी की धूम है तथा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रामलला के सूर्य तिलक का साक्षी बनने के लिए अयोध्या के राम मंदिर में भी रामभक्तों की भारी भीड़ आई है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है और कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हुए हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने राम नवमी के अवसर पर कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! उन्होंने लिखा कि इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। यह श्रीराम की परम कृपा है कि इसी साल अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। उन्होंने कहा कि अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा के साथ मेरे मन में स्पंदित होती हैं।

रोम-रोम में बसे हैं श्रीराम

अयोध्या के राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक और पोस्ट कर कहा कि ये पहली राम नवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि राम नवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों के इंतजार के बाद आज हमें यह रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है।

यह भी पढ़ें-

X पर अकाउंट बनाने के लिए लगेंगे पैसे, Elon Musk ने किया बड़ा बदलाव