Inkhabar

PM Modi Dhanbad Visit: PM मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी की आज झारखंड को बड़ी सौगातें दीं. उन्होंने सिंदरी में कई रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की. इसके अलावा 35,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए भारत के आर्थिक आंकड़ों को उत्साहवर्धक बताया. संबोधन […]

PM Modi Dhanbad Visit
inkhbar News
  • Last Updated: March 1, 2024 14:08:20 IST

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी की आज झारखंड को बड़ी सौगातें दीं. उन्होंने सिंदरी में कई रेलवे परियोजनाओं की घोषणा की. इसके अलावा 35,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए भारत के आर्थिक आंकड़ों को उत्साहवर्धक बताया.

संबोधन की प्रमुख बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने जोहार कहकर से अपने संबोधन की शुरुआत की । उन्होंने कहा कि आज सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को अवश्य शुरू करवाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हो गई है।

मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने के लिए आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत होगी।

भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ जा रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित मेंभी खर्च हो पाएगा।

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल है। अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े आए हैं, वो बहुत उत्साह से भरने वाले हैं। भारत ने सारे अनुमानों से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर से दिसंबर के क्वार्टर में 8.4 % की विकास दर हासिल किया है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए कार्य किया है। हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बना कर आगे बढ़ाना है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक में शामिल है।

इसी गति से आगे बढ़ते हुए ही हमारा देश विकसित बनेगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही आवश्यक है। केंद्र सरकार इस दिशा में हर तरीके से झारखंड को सहयोग कर रही है। मुझे यकीन है कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती विकसित भारत के संकल्पों की ऊर्जा शक्ति बनेगी। आप सभी को ढेरों सारी शुभकामनाएं बहुत-बहुत धन्यवाद जोहार।

Keto Diet: जानें क्या है कीटो डाइट और इसके जबरदस्त फायदे