Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Shinzo Abe Passes Away: शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मेरे करीबी दोस्त में से एक थे

Shinzo Abe Passes Away: शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मेरे करीबी दोस्त में से एक थे

Shinzo Abe Passes Away: नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वो एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय […]

Shinzo Abe-Narendra Modi
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 15:08:21 IST

Shinzo Abe Passes Away:

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वो एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

कई साल पुराना था जुड़ाव

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।

अभी हाल ही में हुई थी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

भारत-जापान संबंध में बड़ा योगदान

पीएम मोदी ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजे आबे के निधन पर दुख जताने के साथ कि कल राष्ट्रीय शोक मनाने की बात भी कही। उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाए।

शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या

बता दें कि आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई। उन पर आज सुबह नारा शहर में हमला हुआ था। जिसमें आबे बुरी तरह घायल हो गए थे। जापानी मीडिया के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान आबे की मौत हुई। आबे नारा में करीब 100 लोगों की एक छोटी सी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जिसके बाद वो नीचे गिर गए थे।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया