PM Modi on Air India Plane Crash: जून गुरूवार को अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री मौजूद थे। अब इस भीषण हादसे पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बयान जारी किया किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-
‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।’
विमान दुर्घटना का वीडियो सामने आया
विमान दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विमान नीचे आ रहा है और अचानक आग का गोला बन जाता है। फिर अफरा-तफरी मच गई। लोग दुर्घटनास्थल की ओर भागे। दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। लोग मदद करते दिखे। आग बुझाते दिखे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही पता चलेगा कि यह विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दरअसल ब्लैक बॉक्स कभी नष्ट नहीं होता। इसमें विमान की सारी गतिविधियां रिकॉर्ड हो जाती हैं।