PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे हैं। वो यहाँ मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है। पीएम के साथ भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम और नौसेना का एक वॉरशिप भी मॉरीशस पहुंचा हुआ है। ये भी 12 मार्च को राष्ट्रीय समारोह में शिरकत करेंगे।
PM Modi In Mauritius
प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी का मॉरीशस में जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि ऐसे सम्मानित व्यक्तित्व की मेजबानी करना हमारे देश के सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी अपने बिजी कार्यक्रम के बावजूद हमारे यहां मुख्य अतिथि के तौर पर आये हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का सबूत है। पीएम मोदी के इस दौरे पर ग्लोबल ट्रेड और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होने की संभावना है। इसके अलावा डिफेंस, ट्रेड, कैपेसिटी बिल्डिंग और समुद्री सुरक्षा पर भी चर्चा हो सकती है।
PM Modi In Mauritius
पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारत ने फिर से चागोस द्वीप पर मॉरीशस के दावे का समर्थन किया है। दरअसल चागोस द्वीप को लेकर मॉरीशस और ब्रिटेन के बीच 50 सालों से विवाद चल रहा था। भारत लंबे समय से दोनों देशों के बीच समझौता कराना चाहता था। 5 महीने पहले भारत की मदद से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस समझौते के तहत 60 द्वीपों से मिलकर बने चागोस द्वीप को मॉरीशस को दिया गया।बता दें कि मॉरीशस की कुल आबादी में 52% हिंदू हैं। इसे छोटा भारत भी कहा जाता है।