Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में पीएम मोदी की मां ने ली अंतिम सांस, एक दिन पहले स्वास्थ्य में थी स्थिरता

अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में पीएम मोदी की मां ने ली अंतिम सांस, एक दिन पहले स्वास्थ्य में थी स्थिरता

नई दिल्ली। पीएम मोदी की मां हीरा बा मोदी का आज सुबह गुजरात के अहमदाबाद अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले डॉक्टर्स द्वारा ये अपडेट दिया जा रहा था कि उनकी स्वास्थ्य में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन आज सुबह उनके स्वर्गवास होने की खबर सामने आई। शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2022 07:35:42 IST

नई दिल्ली। पीएम मोदी की मां हीरा बा मोदी का आज सुबह गुजरात के अहमदाबाद अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले डॉक्टर्स द्वारा ये अपडेट दिया जा रहा था कि उनकी स्वास्थ्य में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन आज सुबह उनके स्वर्गवास होने की खबर सामने आई।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि

प्रधानमंत्री मोदी की मां ने इस साल अपना 100वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर पीएम भी मौजूद थे। लेकिन अब वो हमारे बीच नहीं है। उनको सांस में परेशानी होने के बाद मंगलार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरा देश उनके स्वस्थ होकर घर वापस लौटने की कामना कर रहा था, लेकिन वो इसी अस्पताल में आज सुबह अपनी अंतिम सांस ली। पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से मां हीरा बा को श्रद्धांजली दी।