Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत मंडपम डिनर: पीएम ने कहा- जी20 की सफलता के लिए दुनिया में हो रही तारीफ

भारत मंडपम डिनर: पीएम ने कहा- जी20 की सफलता के लिए दुनिया में हो रही तारीफ

नई दिल्ली। जी20 की सफलता के बाद आज पीएम मोदी ने भारत मंडपम में डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारियों को आमंत्रित किया है। इस दौरान डिनर से पहले पीएम मोदी ने जी20 को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीम को संबोधित किया। पीएम […]

भारत मंडपम डिनर: पीएम ने कहा- जी20 की सफलता के लिए दुनिया में हो रही तारीफ
inkhbar News
  • Last Updated: September 22, 2023 19:29:49 IST

नई दिल्ली। जी20 की सफलता के बाद आज पीएम मोदी ने भारत मंडपम में डिनर का आयोजन किया है। इस डिनर में भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारियों को आमंत्रित किया है। इस दौरान डिनर से पहले पीएम मोदी ने जी20 को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीम को संबोधित किया।

पीएम ने क्या कहा ?

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में इतना बड़ा और सफल आयोजन हुआ है कि चारों तरफ इसकी तारीफ सुनने को मिल रही है। इसके पीछे जिनका हाथ है, जिन्होंने दिन रात इसमें खपाया जिसके कारण देश को ये सफलता हासिल हुई, इसके पीछे आप सब हैं।

पीएम ने कहा कि आप में से अधिकतर लोगों के पास इतने बड़े कार्यक्रम को कराने का अनुभव नहीं था। आप लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की कल्पना भी करनी थी और समस्याओं के विषय के बारे में भी सोचना था। जिसमें आप लोग सफल भी रहे हैं। मेरा आप लोगों से आग्रह है कि आप जब से इस काम में जुड़े थे तब से लेकर अबतक जो -जो हुआ इस सारे अनुभव को कही लिखकर या वेबसाइट में रिकॉर्ड करना चाहिए। भविष्य के कार्य के लिए इससे एक अच्छी गाइडलाइन तैयार हो सकती है। बता दें कि इस डिनर के लिए कुल 22 विभागों और मंत्रालयों के  3000 लोगों को आमंत्रित किया गया है ।