Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पीएनबी घोटाले का भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत को सौंपा जाएगा या नहीं फैसला आज, एंटीगुआ जाने की हर कीमत चुकाने को तैयार चोकसी

पीएनबी घोटाले का भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत को सौंपा जाएगा या नहीं फैसला आज, एंटीगुआ जाने की हर कीमत चुकाने को तैयार चोकसी

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की कवायद चल रही है। भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत सौंपे जाने के मामले को लेकर हुई सुनवाई में डोमिनिका की सरकार ने फैसला गुरुवार तक के लिए टाल दिया है।

Mehul Choksi
inkhbar News
  • Last Updated: June 3, 2021 08:39:06 IST

नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की कवायद चल रही है। भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत सौंपे जाने के मामले को लेकर हुई सुनवाई में डोमिनिका की सरकार ने फैसला गुरुवार तक के लिए टाल दिया है।

बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट से भगोड़े मेहुल ने कहा कि वह डोमिनिका में सुरक्षित नहीं है। उसने कहा कि यहां वह पुलिस कस्टडी में सुरक्षित नहीं है। एंटीगुआ वापस लौटने की हर कीमत वो देने को तैयार है।

डोमिनिका की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी और बहस खत्म होने के बाद फैसला गुरुवार तक के लिए टाल दिया।

चोकसी हाल ही में एंटीगुआ और बारबूडा से फरार हो गया था और उसके खिलाफ इंटरपोल के ‘‘येलो नोटिस’’ के मद्देनजर पड़ोसी डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था।

मालूम हो कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रूपये के ऋण धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। तब से वो फरार चल रहा है।

Maharashtra 3rd Wave CoronaVirus : क्या महाराष्ट्र में आ चुकी कोरोनो की तीसरी लहर? अहमदनगर में 18 साल से कम उम्र के 9928 बच्चे कोविड पॉजिटिव

Nestle Maggi : मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले के ज्यादातर उत्पादन अनहेल्दी हैं, हम नहीं खुद कंपनी कह रही है

Tags