Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Prabha Atre Death: गायिका डॉ प्रभा अत्रे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Prabha Atre Death: गायिका डॉ प्रभा अत्रे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली: शनिवार (13 जनवरी) को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका डॉ प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन (Prabha Atre Death) हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में […]

Prabha Atre Death: गायिका डॉ प्रभा अत्रे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2024 21:54:24 IST

नई दिल्ली: शनिवार (13 जनवरी) को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका डॉ प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन (Prabha Atre Death) हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. उनके निधन पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शोक जताया है. पीएम मोदी ने लिखा कि उनके निधन से दुख हुआ.

 

पीएम मोदी ने जताया शोक

डॉ प्रभा अत्रे के निधन (Prabha Atre Death) पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि डॉ. प्रभा अत्रे भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक महान हस्ती थीं, जिनके काम की न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में प्रशंसा हुई. उनका जीवन उत्कृष्टता और समर्पण का प्रतीक था. उनके प्रयासों ने हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने को बहुत समृद्ध किया है. उनके निधन से दुख हुआ. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या लिखा?

गायिका के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से दुखी हूं, जिन्हें कई अन्य सम्मानों के अलावा तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. डॉ. अत्रे एक बहुआयामी व्यक्तित्व थीं, जो विद्वान, संगीतकार, कलाकार और लेखक के रूप में उत्कृष्ट थीं. राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि (उन्होंने डॉ प्रभा अत्रे) किराना घराने को एक नया आयाम दिया और भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया भर में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


Also Read: