Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया भारत रत्न, पीएम मोदी रहे मौजूद

लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया भारत रत्न, पीएम मोदी रहे मौजूद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से […]

Bharat Ratna LK Advani
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2024 12:42:08 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उनको भारत रत्न से सम्मानित किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी वहां मौजूद रहे।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों – पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तथा चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया था। बता दें कि इन चारों विभूतियों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है।