Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार (18 मई) को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। बता दें कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 1951 में जन्मे जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त, साल 2022 को देश के 14वें उप […]

Jagdeep Dhankhar Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2023 11:19:12 IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार (18 मई) को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

बता दें कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में 1951 में जन्मे जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त, साल 2022 को देश के 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

मुर्मू ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने ट्वीट के जरिए लिखा कि उप राष्ट्रपति जगदीप जगदीप धनखड़ (jagdeep dhankhar) के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। साथ ही लिखा- ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए लंबा जीवन दे।

बता दें कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कल बुधवार (17 मई) को सचिवालय के कर्मचारियों को नवीनतम तकनीक से तालमेल बनाकर रहने की सलाह दी, क्योंकि अब उन्हें नए संसद भवन में जाने की तैयारी करना है।