Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति मुर्मू कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, आज ओडिशा के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना

राष्ट्रपति मुर्मू कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, आज ओडिशा के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार (25 जुलाई) के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो गया हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति 3 दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। साथ ही आज 3 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति करेंगी मेडिकल छात्रों से बात राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने सूचना […]

President Draupadi Murmu Will Go To Odisha On A Three Day Visit
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2023 06:57:17 IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार (25 जुलाई) के कार्यकाल को एक वर्ष पूरा हो गया हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति 3 दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। साथ ही आज 3 दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति करेंगी मेडिकल छात्रों से बात

राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने सूचना दी है कि द्रौपदी मुर्मू 25 से लेकर 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत करते हुए अपनी यात्रा शुरू करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति 26 जुलाई को कटक में ओडिशा हाई कोर्ट के 75वें वर्ष समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी।

लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत कार्यक्रम में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के मुताबिक 26 जुलाई को ही द्रौपदी मुर्मू एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल और कटक के वार्षिक समारोह को संबोधित करेंगी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू 27 जुलाई को राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम भी लॉन्च करेंगी। साथ ही वे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के दसाबतिया में इसके लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी।