Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • President Murmu आज से झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर, करेंगी बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन

President Murmu आज से झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर, करेंगी बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार (24 मई) से झारखंड के अपने 3 दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, इतना ही नहीं वह झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति मुर्मू रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत […]

President Droupadi Murmu Visit To Jharkhand
inkhbar News
  • Last Updated: May 24, 2023 08:59:06 IST

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार (24 मई) से झारखंड के अपने 3 दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, इतना ही नहीं वह झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति मुर्मू रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। साथ ही वह खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

मुर्मू करेंगी बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक खास विमान से आज बुधवार को देवघर पहुंचेंगी और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद शाम को राष्ट्रपति मुर्मू रांची में नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। वहीं देवगढ़ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मुताबिक राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन को देखते हुए आज बुधवार सुबह 6 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक पूजा स्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

राष्ट्रपति महिलाओं के एक सम्मेलन को करेंगी संबोधित

इसके अलावा अलगे दिन यानी 25 मई को राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर खूंटी जिले में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित भी करेंगी। इसी के चलते फिर शाम को वह आईआईआईटी संस्थान, रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इतना ही नहीं अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति झारखंड के वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि देंगे।

कर्नाटक ने बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया… सिद्धारमैया के शपथ समारोह में बोले राहुल गांधी