Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- दुनिया को भरोसा दे रहा भारत

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- दुनिया को भरोसा दे रहा भारत

नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियां बताई हैं। इनमें ऐसे भी कुछ निर्णयों का जिक्र किया जो पहली बार हुए। राष्ट्रपति ने इन बिंदुओं को सरकार की अभिनव पहल के रूप में प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा […]

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- दुनिया को भरोसा दे रहा भारत
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2024 21:40:55 IST

नई दिल्लीः संसद के बजट सत्र के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियां बताई हैं। इनमें ऐसे भी कुछ निर्णयों का जिक्र किया जो पहली बार हुए। राष्ट्रपति ने इन बिंदुओं को सरकार की अभिनव पहल के रूप में प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की वर्षों की आकांक्षा अब सच हो गई है।

दुनिया को भरोसा दे रहा भारत

राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू ने राम मंदिर के साथ जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, नागरिकता संशोधन कानून, तीन तलाक को गैरकानूनी से लेकर अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने जैसे कार्यों का जिक्र किया। इन बड़े निर्णयों का श्रेय सरकार को देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्ण वाली स्थिर और मजबूत सरकार के लिए भारतीयों का संकल्प भी दुनिया तो नया भरोसा दे रहा है।

मोदी सरकार की 10 उपलब्धियां

भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला राष्ट्र बना।
भारत ने सफलता के साथ आदित्य मिशन का परचम लहराया और धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपनी सेटेलाइट पहुंचाई।
पहली बार देश में कृषि निर्यात नीति बनाई गई ।
भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते। पैरा एशियाई खेलों में भी 100 से अधिक मेडल जीते।
देश में पहली बार पशुपालकों और मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई।
भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला।
भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन तथा पहली अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिली।
भारतीय सेना में पहली बार चीफ आफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति की गई।
ऐसे हजारों आदिवासी गांव हैं जहां बीते 10 साल में पहली बार बिजली और सड़क पहुंची है। लाखों आदिवासी परिवारों को अब जाकर पाइप से शुद्ध पानी मिलना शुरू हुआ है।
पहली बार जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों की भी सुनी गई। उनके लिए लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना लॉन्च की गई।
आदिवासी परिवारों की अनेक पीढि़यां सिकल सेल अनीमिया से प्रभावित रही हैं। पहली बार इसके लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है।
पहली बार सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ेः