Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति मुर्मू का आज पहला अभिभाषण, यह नारी सम्मान का अवसर- संसद सत्र से पहले बोले PM मोदी

राष्ट्रपति मुर्मू का आज पहला अभिभाषण, यह नारी सम्मान का अवसर- संसद सत्र से पहले बोले PM मोदी

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बीच बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार सदन को संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान और संसदीय प्रणाली का गौरव है। इसके […]

(संसद सत्र से पहले पीएम मोदी)
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2023 11:13:00 IST

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बीच बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार सदन को संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान और संसदीय प्रणाली का गौरव है। इसके साथ ही आज नारी सम्मान का भी अवसर है।

आशाओं को पूरा करने का प्रयास

पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिर वैश्विक आर्थिक स्थिति के बीच देश का आम बजट आम नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेंगी।

बजट पर सारे दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह बुधवार को देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर इस बजट पर है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार