Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, पीएम मोदी पहले..जेपी नड्डा बने दूसरे प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, पीएम मोदी पहले..जेपी नड्डा बने दूसरे प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव: नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में द्रौपदी के नामांकन में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक और भाजपा के राष्ट्रीय […]

PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: June 24, 2022 15:18:34 IST

राष्ट्रपति चुनाव:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में द्रौपदी के नामांकन में प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे प्रस्तावक बने।

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों शामिल हुए। एनडीए की ओर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास आठवाले भी नामांकन के मौके पर मौजूद रहे।

जगन मोहन रेड्डी ने दिया समर्थन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है। ये जानकारी गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। बता दें कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ अब एनडीए की द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी अब वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद और ज्यादा मजबूत हो गई है।

नवीन पटनायक का भी मिला समर्थन

गौरतलब है कि बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को वोट दें। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पटनायक इटली की यात्रा पर गए है। उन्होंने मुर्मू को ओडिशा की बेटी बताते हुए लोगों से उनका समर्थन करने की अपील की है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें