Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति चुनाव: राहुल गांधी बोले- यशवंत सिन्हा के साथ पूरा विपक्ष, ये नफरत और भाईचारे के बीच की लड़ाई

राष्ट्रपति चुनाव: राहुल गांधी बोले- यशवंत सिन्हा के साथ पूरा विपक्ष, ये नफरत और भाईचारे के बीच की लड़ाई

राष्ट्रपति चुनाव: नई दिल्ली। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज नामांकन कर दिया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व […]

Rahul Gandhi-Presidential Election
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2022 16:20:24 IST

राष्ट्रपति चुनाव:

नई दिल्ली। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज नामांकन कर दिया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये दो अलग-अलग विचार धाराओं की लड़ाई है।

यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ खड़ा है। ये दो अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई है। जिसमें एक तरफ नफरत है और एक तरफ भाईचारा और देश की भावना है।

सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार- सौगत रॉय

यशवंत सिन्हा के नामांकन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय ने कहा कि ये लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। मुझे लगता है कि यशवंत सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी, एनसीपी और अन्य विपक्षी पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं। ये देश के सर्वोत्तम मूल्यों का इंद्रधनुषी रंग वाला गठबंधन है।

राष्ट्रपति संविधान के सरंक्षक- सीताराम येचुरी

सीपीआई (माओवादी) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी की छवि अच्छी है। लेकिन ये कोई पहचान की लड़ाई नहीं है। ये सैद्धांतिक लड़ाई है। राष्ट्रपति हमारे देश के संविधान के सरंक्षक होते हैं। आज लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है इसलिए उसकी बेहतर तरीके से कौन रक्षा कर पाएगा सवाल उसका है।

यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। सत्ता-पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इसी बीच एनडीए की द्रौपदी मुर्मू के बाद आज विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हैं।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें