Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति शपथ समारोह: बिहार के सीएम नीतीश द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए वजह

राष्ट्रपति शपथ समारोह: बिहार के सीएम नीतीश द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए वजह

  नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति की आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. आज सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एन.वी. रमण राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा […]

राष्ट्रपति शपथ समारोह:
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 08:55:08 IST

 

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति की आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. आज सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एन.वी. रमण राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, मंत्रिपरिषद के सदस्य, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे. हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

शपथ समारोह में शामिल नहीं होगे सीएम नीतीश

बता दें कि बिहार सीएमओ (Bihar CMO) के मुताबिक आज सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली जाने की अब तक कोई जानकारी नहीं है. सीएम नीतीश आज पटना में एक अणे मार्ग सीएम आवास में सामान्य बैठक में शामिल होंगे. गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के विदाई समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे.

21 तोपों की दी जाएगी सलामी

गौरतलब है कि संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा. जिसके साथ ही निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. दरअसल, गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर मुर्मू ने इतिहास रच दिया.

 

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में बढ़ी तनातनी, आप ने लगाया पुलिस पर पोस्टर फाड़ने का आरोप