Priest Attacked Bishops with Acid : एथेंस के पेट्रोकि मोनेस्ट्री में बुधवार को पुलिस ने एक पुजारी को गिरफ्तार किया। पुजारी पर एक महानगर के पादरियों पर तेजाब फेंकने का आरोप है।
पुजारी ने पादरियों पर तब तेजाब फेंका जब मीटिंग चल रही थी। तेजाब फेंके जाने से उनके चेहरे और हाथ जल गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक पुजारी कोकीन छुपा रहा था, पकड़े जाने के डर से उसने ये वारदात को अंजाम दिया।
वहीं वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी जिसने हमला करने वाले पुजारी को पकड़ा वो भी तेजाब की चपेट में आ गया। तेज जलन के बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।