Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी पर प्रियंका गांधी ने जताई हैरानी, सरकार से मांगा जवाब

UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी पर प्रियंका गांधी ने जताई हैरानी, सरकार से मांगा जवाब

UPSC Scam: पिछले कुछ दिनों से संघ लोक सेवा आयोग सवालों के घेरों में है। फर्जी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट से लेकर अन्य कई मुद्दों पर यूपीएससी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के फर्जीवाड़े में प्रतिष्ठित परीक्षा को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका […]

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2024 16:16:56 IST

UPSC Scam: पिछले कुछ दिनों से संघ लोक सेवा आयोग सवालों के घेरों में है। फर्जी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट से लेकर अन्य कई मुद्दों पर यूपीएससी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के फर्जीवाड़े में प्रतिष्ठित परीक्षा को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

गड़बड़ी की शिकायत हैरान करने वाली

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि UPSC देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है। मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आँखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं।

जवाब दे सरकार

प्रियंका ने आगे कहा कि UPSC की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है और लाखों युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर चोट करती है। नकली सर्टिफिकेट का सिस्टम SC, ST, OBC, विकलांग व EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलने वाले मौके पर चोट करता है। क्या सर्टिफिकेट जाँचने की कोई ठोस संस्थागत प्रणाली विकसित नहीं की जा सकती? UPSC से जुड़े सवाल इस देश के शासन-प्रशासन के प्रति भरोसे और हमारे करोड़ों युवाओं के सपनों से जुड़े सवाल हैं। इस पर सरकार से जवाब आना जरूरी है।

 

यूपी में सीएम योगी ने चला ब्रह्मास्त्र… अब उप-चुनाव में भाजपा की जीत तय समझो!