Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आधी रात प्रियंका गांधी ने गाड़ी पर खड़े होकर दिया भाषण, Video वायरल

आधी रात प्रियंका गांधी ने गाड़ी पर खड़े होकर दिया भाषण, Video वायरल

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। प्रियंका दिन-रात में क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं तथा लोगों से अपने परिवार के सौ साल पुराने रिश्ते का जिक्र कर उनसे कनेक्ट करने का प्रयास कर रही हैं। इसी […]

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: May 9, 2024 07:57:04 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। प्रियंका दिन-रात में क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं तथा लोगों से अपने परिवार के सौ साल पुराने रिश्ते का जिक्र कर उनसे कनेक्ट करने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच उनकी बहुत दिलचस्प तस्वीर सामने आई जब वह माइक नहीं होने पर भी गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रही हैं।

रायबरेली में प्रियंका गांधी की इस नुक्कड़ सभा का वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका माइक नहीं होने पर भी पूरे दम के साथ जनसभा कर रही हैं तथा लोगों के बीच में गाड़ी की छत पर खड़े होकर भाषण देते हुए दिख रही हैं। यही नहीं ग्रामीणों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका अभिवादन भी किया।

प्रियंका गांधी का बिना माइक भाषण

इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आपकी पुरानी परंपरा रही है..आप हमेशा लोकतंत्र के लिए लड़े हो। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले 103 साल पहले यहां की जनता, यहां के किसानों ने आंदोलन किया अंग्रेजों के खिलाफ. आपकी परंपरा रही है क्योंकि आप जागरुक हो। प्रयंका ने कहा कि आपने हमेशा इस देश की राजनीति की दिशा दिखाई और बनाई है।

सपा नेता ने शेयर किया वीडियो

प्रियंका गांधी की इस सभा पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा कि देर रात प्रियंका गांधी रायबरेली में दहाड़ रही हैं ऐसे में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है. INDIA गठबंधन देश में बड़े परिवर्तन की तरफ चल पड़ा। दक्षिण भारत के बाद उत्तर भारत से भी भाजपा का सफाया तय हो गया है।