नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, तबीयत खराब(Priyanka Gandhi Hospitalised) होने की वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा में शामिल होंगी।

एक्स पर दी जानकारी

दरअसल, प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में एडमिड(Priyanka Gandhi Hospitalised) होना पड़ा। उन्होंने आगे लिखा कि स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

जानें यूपी में यात्रा का रूट

बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था। इस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जानकारी दे दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी से 21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली व अमेठी में निकाली जाएगी। जिसके बाद, 22 और 23 फरवरी को यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। इसके बाद ये यात्रा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हो जाएगी।

ये भी पढे़ं-  महज 7 रुपये की करें बचत, हर महीने 5 हजार रुपये की मिलेगी पेंशन