Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर दौड़ी-दौड़ी एम्स पहुंची प्रियंका, नड्डा भी आए

मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर दौड़ी-दौड़ी एम्स पहुंची प्रियंका, नड्डा भी आए

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौत की खबर सुनकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी एम्स पहुंचने की खबर है।

Sonia Gandhi-Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 22:15:41 IST

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एम्स पहुंच गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी एम्स पहुंचने की खबर है।

विरोधी भी करते थे सम्मान

डॉ. मनमोहन सिंह शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे, जिसके कारण उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मानित करते थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वह भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के रूप में 1985 से 1987 तक कार्य किया। इसके साथ ही, वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे, जहां उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता थे।

आर्थिक सुधारों में अहम रोल

आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण था। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई फैसले किए, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। इसके साथ ही, उन्हें कई प्रमुख सम्मान मिले, जिनमें 1987 में पद्म विभूषण, 1993 में एशिया मनी अवार्ड, 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड सहित अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी मिली।

यह भी पढ़ें-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस