Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • By-election on Wayanad: प्रियंका वाड्रा के नाम पर लगा ठप्पा, वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

By-election on Wayanad: प्रियंका वाड्रा के नाम पर लगा ठप्पा, वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली : दक्षिण भारत के केरल की वायनाड लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव चला है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां होने वाले उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) देर शाम यह घोषणा की। प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट […]

Priyanka Vadra and Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2024 23:01:13 IST

नई दिल्ली : दक्षिण भारत के केरल की वायनाड लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव चला है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वहां होने वाले उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) देर शाम यह घोषणा की।

प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से उतारना इसलिए भी काफी अहम है, क्योंकि इससे पहले उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने वायनाड और रायबरेली दो संसदीय सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर ही जीत हासिल की। ​​हालांकि नियमों के मुताबिक बाद में उन्हें एक सीट छोड़नी थी। ऐसे में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया और रायबरेली सीट से सांसद बने रहे।

वायनाड ने बचाई राहुल गांधी की इज्जत

यूपी की रायबरेली सीट राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट थी। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने वहां किस्मत आजमाई और उनका दांव सफल रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए, जबकि वायनाड की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर संसद भेजा।

क्यों छोड़ी राहुल गांधी ने यह सीट

2024 के चुनाव में राहुल ने वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहे। बाद में काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि पार्टी वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ा सकती है।

 

यह भी पढ़ें :-

13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा, UP की 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग