Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पुणे में हुआ दर्दनाक हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई और लापता

पुणे में हुआ दर्दनाक हादसा, इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 की मौत, कई और लापता

Pune Bridge Collapse: पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हुआ है। मावल तालुका के तलेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इससे बड़ा हादसा हुआ है। आशंका है कि हादसे में तकरीबन 25 से 30 लोग बह गए हैं। स्थानीय विधायक […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 15, 2025 17:20:11 IST

Pune Bridge Collapse: पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हुआ है। मावल तालुका के तलेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इससे बड़ा हादसा हुआ है। आशंका है कि हादसे में तकरीबन 25 से 30 लोग बह गए हैं। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने ‘टीवी 9 मराठी’ न्यूज चैनल को बताया कि 6 लोगों की मौत हुई है।

घटना के बाद नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। पर्यटकों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है।

Jagannath Rath Yatra 2025: क्याें छत्तीसगढ़ से लाया जाता है भगवान जगन्नाथ को चढ़ाया जाने वाला मालपुआ, पीछे की वजह जान दंग रह जाएगे आप

इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल टूटा

दरअसल, मावल तालुका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। रविवार होने की वजह से कई लोग कुंडमाला घूमने आए थे। इसी दरम्यान इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढह गया। आशंका है कि इस हादसे में 25 से 30 पर्यटक बह गए। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने एक न्यूज चैनल को जानकारी दी कि इस हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है।

विवार होने के कारण कुंडमाला में भारी भीड़ थी

मावल तालुका का कुंडमाला इलाका एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ रहती है। रविवार होने के कारण कुंडमाला में पर्यटकों की भारी भीड़ थी। दोपहर बाद अचानक इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढह गया। उस समय नदी में पानी का बहाव भी तेज था। इसलिए अनुमान है कि कई लोग नदी में बह गए।

कैसे हुआ यह हादसा?

विधायक सुनील शेलके ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। यह एक बनावटी पुल था। कुछ लोग इस पर दोपहिया वाहन चलाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान ओवरलोडिंग के कारण बीच का हिस्सा ढह गया। अब तक हमें 6 लोगों के मरने की जानकारी मिली है।

फ्रिज में रखा हुआ कटा फल खाने से क्या होता है?