Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘पंजाब और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में बदला गया’, दिल्ली कूच से पहले बोले किसान नेता

‘पंजाब और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में बदला गया’, दिल्ली कूच से पहले बोले किसान नेता

नई दिल्ली। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अब निकलने लगे हैं। वहीं, किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शाहदरा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। यहां बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर […]

Haryana Farmers Protest
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2024 10:53:14 IST

नई दिल्ली। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अब निकलने लगे हैं। वहीं, किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शाहदरा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। यहां बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस तैनात है। इससे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सरकार पर आरोप लगाया है।

क्या बोले किसान नेता?

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने मुद्दे को सुलझाने तथा केंद्र सरकार के साथ टकराव से बचने के लिए सोमवार को बैठक के दौरान अपनी पूरी कोशिश की। हमने पांच घंटे तक बैठक में भाग लिया। वो पुलिस भेज रहे हैं और हर जगह पानी की बौछारें कर रहे हैं। सरवन सिंह ने कहा कि वे हरियाणा में किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पंजाब और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में बदल दिया गया है।

दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की तैनाती

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए न केवल दिल्ली के बॉर्डर सील किए गए हैं। दिल्ली के तमाम छोटे रेलवे स्टेशन और बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने तमाम रेलवे स्टेशनों पर बैरिकेट लगाकर यात्रियों से आने की वजह पूछ रही है। दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।