Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Punjab CM Letter to Governor: पंजाब के सीएम ने राज्यपाल को पत्र लिखकर 5 विधेयकों को मंजूरी देने का किया अनुरोध, जून 2023 में पास हुए थे बिल

Punjab CM Letter to Governor: पंजाब के सीएम ने राज्यपाल को पत्र लिखकर 5 विधेयकों को मंजूरी देने का किया अनुरोध, जून 2023 में पास हुए थे बिल

चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र (Punjab CM Letter to Governor) लिखकर उनसे पांच विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है, जो पंजाब विधानसभा से पारित हो चुकी हैं। इनमें से 4 बिल जून 2023 के बजट सेशन में पास हुए थे। ये विधेयक तभी से राज्यपाल के […]

Punjab CM Letter to Governor: पत्र लिख पंजाब के सीएम ने राज्यपाल से 5 विधेयकों को मंजूरी देने का किया अनुरोध, जून 2023 में पास हुए ये बिल
inkhbar News
  • Last Updated: November 24, 2023 18:58:48 IST

चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र (Punjab CM Letter to Governor) लिखकर उनसे पांच विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है, जो पंजाब विधानसभा से पारित हो चुकी हैं। इनमें से 4 बिल जून 2023 के बजट सेशन में पास हुए थे। ये विधेयक तभी से राज्यपाल के कार्यालय में लंबित हैं।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

सीएम भगवंत मान ने पत्र लिखकर राज्यपाल से 5 विधेयकों को स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने अपने इस पत्र में लिखा है- यह प्रस्तुत किया गया है कि पांच विधेयक पंजाब विधानसभा द्वारा पारित किए गए थे जो आपकी सहमति के लिए आपके पास लंबित हैं। इनमें से चार विधेयक 19 और 20 जून, 2023 को आयोजित बजट सत्र की बैठकों में पारित किए गए।

कोर्ट ने मंजूरी दे दी है- सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने पत्र (Punjab CM Letter to Governor) में आगे लिखा है- अपने पहले के संचार में, आपने कहा था कि जून 2023 में अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई विधानसभा की विशेष बैठकों की वैधता संदेह में है, जो विधेयकों को मंजूरी देने में एक बाधा थी। 19 और 20 जून और 20 अक्टूबर, 2023 को पंजाब विधानसभा की बैठक से संबंधित मुद्दे को भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 10 नवंबर,2023 को अदालत में सुनाए गए अपने आदेशों में वैध माना है।

आखिर में सीएम ने लिखा है कि मैं अनुरोध करूंगा कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 10 नवंबर, 2023 के आदेशों में स्पष्ट संवैधानिक दायित्व और लोकतंत्र की भावना को ध्यान में रखते हुए इन विधेयकों को तुरंत मंजूरी दी जाए।

 

 ये हैं वो 5 विधेयक-

(1) सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023

(2) पंजाब पुलिस (संशोधन) विधेयक, 2023

(3) पंजाब संबद्ध कॉलेज (सेवा की सुरक्षा) (संशोधन) विधेयक, 2023

(4) पंजाब विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2023

(5) पंजाब राज्य सतर्कता आयोग (निरसन) विधेयक, 2022

यह भी पढ़ें: China Pneumonia: चीन में बच्चों में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर भारत सरकार की बारीक नजर, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने