Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाब: लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कड़ी सुरक्षा में चल रहे हैं राहुल गांधी

पंजाब: लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कड़ी सुरक्षा में चल रहे हैं राहुल गांधी

लुधियाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब में है। इस बीच आज सुबह पदयात्रा लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई नेता वायनाड सांसद के साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा […]

(भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2023 09:20:41 IST

लुधियाना। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब में है। इस बीच आज सुबह पदयात्रा लुधियाना के दोराहा से शुरू हुई। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई नेता वायनाड सांसद के साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा की तरह बाजू की टी-शीर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं लोकल नेता कड़ाके की ठंड में जैकेट पहने हुए हैं।

दंगा पीड़ितों को पुलिस ने रोका

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा घेरे में चल रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने लुधियाना के दुग्रिरी में रहने वाले 1984 के दंगा पीड़ितों को रोक दिया। पुलिस ने उन्हें कॉलोनी से बाहर नहीं जाने दिया।

अलग-अलग जगह होगा स्वागत

गौरतलब है कि राहुल गांधी आज लुधियाना शहर में दाखिल होंगे। जहां पर उनका अलग-अलग जगह पर स्वागत होगा। कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी है कि समराला चौक पर आज शाम कांग्रेस की एक जनसभा होगी। जिसमें राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार