Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Punjab news: पंजाब के मंत्री को दो साल की जेल, 15 साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाई सजा

Punjab news: पंजाब के मंत्री को दो साल की जेल, 15 साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाई सजा

नई दिल्लीः मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने कोर्ट में करीब 15 साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर वार किया था। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ लोगों को सुनाम की […]

पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा
inkhbar News
  • Last Updated: December 21, 2023 16:33:10 IST

नई दिल्लीः मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने कोर्ट में करीब 15 साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर वार किया था। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ लोगों को सुनाम की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा का नाम भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

 

बता दें कि मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमले किए थे। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस पार्टी में थे। दोनों के बीच सियासी खींचतान चरम पर थी। जानकारी दे दें कि सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर तैनात है।