चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इस बीच कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। इस दौरान सरारी ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी के वफादार सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे।
बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे मान सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। पंजाब राजभवन में सामान्य आयोजन के तहत ये विस्तार होगा। फिलहाल पंजाब कैबिनेट में सीएम मान के साथ 13 और मंत्री हैं। कैबिनेट में अभी 4 मंत्रियों की जगह खाली है। जानकारी के मुताबिक नॉन-परफॉर्मर मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही नए चेहरों की एंट्री होगी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। फौजा सिंह के इस्तीफे की बात करें तो उनके ऊपर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सरारी का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायर हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि वह अपने करीबी से जबरन वसूली प्लानिंग के बारे में बात कर रहे थे।
दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!
India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार