Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कतर में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी रिहा

कतर में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी रिहा

नई दिल्ली। भारत को एक बड़ी डिप्लोमैटिक जीत मिली है। बता दें कि कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी उनको रिहा कर दिया गया है। इससे पहले भारत के हस्तक्षेप के बाद फांसी की सजा को एक लंबी जेल की अवधि में बदल दिया गया था। […]

INKHABAR BREAKING NEWS
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2024 07:15:48 IST

नई दिल्ली। भारत को एक बड़ी डिप्लोमैटिक जीत मिली है। बता दें कि कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी उनको रिहा कर दिया गया है। इससे पहले भारत के हस्तक्षेप के बाद फांसी की सजा को एक लंबी जेल की अवधि में बदल दिया गया था।

 

कतर ने जब भारतीय नेवी के पूर्व सैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी, तो पूरा देश इनके लिए चिंतित था। इनके परिजनों की तरफ से रिहाई और सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई जा रही थी। इस पर विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया था कि वह सभी राजनयिक चैनलों का इस्तेमाल करेगा तथा इन्हें कानूनी सहायता की व्यवस्था देगा।