Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राधिका मर्चेंट ने शादी में पहना दुनिया का सबसे महंगा लहंगा, कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने

राधिका मर्चेंट ने शादी में पहना दुनिया का सबसे महंगा लहंगा, कीमत सुनकर छूट जाएंगे पसीने

Radhika Anant Wedding: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कल यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 2017 से शुरू हुई लव स्टोरी को शादी का नाम मिला। वीरेन और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका अब ऑफिशियली अंबानी परिवार की छोटी […]

Radhika Merchant
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2024 08:23:01 IST

Radhika Anant Wedding: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कल यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 2017 से शुरू हुई लव स्टोरी को शादी का नाम मिला। वीरेन और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका अब ऑफिशियली अंबानी परिवार की छोटी बहू बन चुकी है। राधिका अपने शादी के जोड़े में कहर ढा रही थी। राधिका के शादी का लहंगा देखकर सब यह जानना चाहते हैं कि इसकी कीमत कितनी है?

राधिका का लहंगा लाजवाब

बता दें कि सबसे महंगा लहंगा ईशा अंबानी ने अपनी शादी में पहना था। जिसकी कीमत 90 करोड़ थी। दुनिया का सबसे महंगे लहंगे की कीमत 99 करोड़ है। वहीं बताया जा रहा है कि राधिका का वेडिंग लहंगा ईशा अंबानी के लहंगे की कीमत से ज्यादा है। इस लहंगे को अबु जानी और संदीप खोसला ने गुजराती स्टाइल में डिज़ाइन किया है।

जंची दोनों की जोड़ी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सभी रस्में शुक्रवार और शनिवार की रात 12:30 बजे के बीच पूरी की गई। दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो अनंत अंबानी जहां लाल रंग की शेरवानी में जंच रहे थे तो वहीं राधिका मर्चेंट सफेद और लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी ।