Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गर्ल फ्रेंड से खेतों में मिलने जाता था AAP का यह बड़ा नेता, सीक्रेट मीटिंग के दौरान किया ये काम

गर्ल फ्रेंड से खेतों में मिलने जाता था AAP का यह बड़ा नेता, सीक्रेट मीटिंग के दौरान किया ये काम

पंजाब में हम दोनों छुपकर मिला करते थे। एक बार मैंने अपने लोगों को बताया कि मुझे किसी से मिलने अकेले जाना है।

Parinati Chopra
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2024 08:37:00 IST

नई दिल्ली। अभिनेत्री परिणति चोपड़ा और राघव चड्डा शादी के बाद से बेहद खुश हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे परिणीति-राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते को लेकर कई अहम खुलासे किए। इसमें से एक किस्सा सुनकर लोग हैरान रह गए।

अकेले मिलने के लिए तिकड़म

राघव ने कहा कि लन्दन में पहली मुलाकात के बाद परिणीति इंडिया वापस आ गई थीं। परिणीति अमर सिंह चमकीला की शूटिंग लिए पंजाब गई हुई थीं और उस समय राघव भी वहीं पर थे। पंजाब में हम दोनों छुपकर मिला करते थे। एक बार मैंने अपने लोगों को बताया कि मुझे किसी से मिलने अकेले जाना है। परिणीति ने शूटिंग के बाद अपने मैनेजर और सिक्योरिटी को वापस भेज दिया।

खेत में लेकर गए

राघव आगे बोले कि मैंने उन्हें अपने कार में बिठाया और एक खेत में लेकर गया। हमने खेत में बैठकर बहुत देर तक बातें की। वहीं परिणीति ने राघव को लेकर कहा कि पहली मीटिंग में ही उन्होंने सोच लिया था कि इसी से शादी करनी है। उस समय वो राघव के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। उन्होंने होटल से घर आने के बाद उनके बारे में ऑनलाइन सर्च किया। फिर शादी की बात आगे बढ़ी।

 

 

राहुल गांधी सबसे बड़े लूजर!राम गोपाल यादव ने कर दी ऐसी बेइज्जती सुन नहीं पाएंगे कांग्रेसी