Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’, 14 जनवरी को मणिपुर से होगी शुरुआत

Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: राहुल गांधी करेंगे ‘भारत न्याय यात्रा’, 14 जनवरी को मणिपुर से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं। पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक हुई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब राहुल इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के […]

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2023 11:31:46 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं। पिछले साल सितंबर से लेकर इस साल 14 जनवरी तक हुई भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब राहुल इस नई यात्रा को करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ‘भारत न्याय यात्रा’ लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए की जा रही है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी, जो की कश्मीर में जाकर खत्म हुई थी। इस यात्रा में राहुल ने दक्षिण से उत्तर का सफर किया था।

फिर करेंगे 6200 किमी की यात्रा

वहीं, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से होने जा रही है, जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी। इस तरह राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की तरफ सफर करने वाले हैं। बता दें कि पूरी यात्रा में 6200 किलो मीटर सफर तय किया जाएगा। अधिकतर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं राहुल पैदल भी सफर करेंगे। भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण बताया गया है, जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी।

यात्रा में क्या होगा खास?

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर में भारत न्याय यात्रा को झंडी दिखाएंगे। इस तरह यात्रा की आधिकारिक तौर पर शुरुआत होगी। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में जाकर खत्म होगी। भारत न्याय यात्रा 14 प्रदेश के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। बता दें कि मणिपुर, नागालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से भारत न्याय यात्रा गुजरेगी।