Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 55 साल के हो गए हैं। उन्हें देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य चेहरे और रणनीतिक नेता के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था और वे नेहरू-गांधी परिवार के वंशज हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से चुनाव जीतकर कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन लगातार पार्टी को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर लाने की कोशिश की है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके राजनीतिक सफर और उनकी चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने 2004 में उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था। यह सीट उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रही है। अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती सालों में राहुल ने युवाओं, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर खास तौर पर ध्यान दिया। 2007 में उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया और 2013 में वे पार्टी के उपाध्यक्ष बने। यह उनके नेतृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम था। 2017 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने, जो उनके राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार 2014 से चुनाव लड़ रही है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में वापसी नहीं कर पा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से भी कांग्रेस की सरकार जा रही है। कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है। भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। हालाँकि कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट तो बढ़ी लेकिन कांग्रेस भाजपा को हराने में नाकाम रही। उसके बाद हरियाणा में जीत के लिए आश्वस्त दिखने वाली कांग्रेस को मुंह को खानी पड़ी। फिर उसके बाद महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदेश करने वाले महायुति गठबंधन को विधानसभा चुनाव में खासा झटका लगा। इतने चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस राहुल गांधी के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है।