Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी भी लड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, तेज हो रही है ऐसी अटकलें

राहुल गांधी भी लड़ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, तेज हो रही है ऐसी अटकलें

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होने वाला है। ऐसे में गांधी परिवार के किसी सदस्य ने अपनी दावेदारी के लिए नाम आगे नहीं किया है। जबकि राजनीतिक गलियारों से यह खबर उठ रही है कि राहुल […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 3, 2022 14:29:36 IST

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रही है। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होने वाला है। ऐसे में गांधी परिवार के किसी सदस्य ने अपनी दावेदारी के लिए नाम आगे नहीं किया है। जबकि राजनीतिक गलियारों से यह खबर उठ रही है कि राहुल गांधी इस चुनाव में भाग ले सकते है।

बड़े नेताओ की नाराजगी

कांग्रेस में बीते दिनों बड़े बदलाव देखने को मिले। वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। और वहीं शशि थरूर, कार्ती चिदंबरम एवं मनीष तिवारी ने मतदाता सूची की मांग उठा दी है।

विदेश यात्रा पर हैं राहुल गांधी

अभी राहुल गांधी विदेश में है और शुक्रवार शाम तक उनके लौटने की संभावना है। ऐसे में अटकलें यह लगाई जा रही है कि पार्टी के नेता उन्हें संगठन की बागडोर संभालने के लिए मना सकते हैं। राहुल गांधी ने पिछली लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राष्ट्रीय पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव में नहीं लेंगे हिस्सा

अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव में भाग लेने से मना कर दिया है। हलांकि पार्टी द्वारा तय किये गए कार्यक्रमों में उनकी भूमिका अहम है।

भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के तहत रैली निकालने वाली है। यह यात्रा 7 सितम्बर से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के सभी नेताओं के भाग लेने की खबर है। यात्रा की शुरूआत राहुल गांधी के द्वारा ही होनी है साथ ही इस यात्रा की सफलता भी केन्द्रीय नेतृत्व की जबावदेही होगी।