Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul Gandhi: राहुल गांधी की यात्रा में बवाल, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की यात्रा में बवाल, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव

नई दिल्लीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार यानी 20 फरवरी को रायबरेली पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा में बवाल हो गया। बता दें कि राहुल की यात्रा शहर के सुपर मार्केट पहुंची थी। वहां पर राहुल गांधी ने बोलना शुरु ही किया था की तभी भाजपा कार्यालय के सामने भाजपाई […]

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की यात्रा में बवाल, पुलिस को करना पड़ा बीच-बचाव
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2024 19:01:09 IST

नई दिल्लीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार यानी 20 फरवरी को रायबरेली पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी की यात्रा में बवाल हो गया। बता दें कि राहुल की यात्रा शहर के सुपर मार्केट पहुंची थी। वहां पर राहुल गांधी ने बोलना शुरु ही किया था की तभी भाजपा कार्यालय के सामने भाजपाई पार्टी का झंडा लेकर बाहर निकल आए। जब तक प्रशासन कुछ समझ पाता कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस समर्थक भी पहुंच गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता में हाथापाई होने की नौबत आ गई।

प्रशासन को देना पड़ा दखल

मामले को बिगड़ता देख पुलिस एक्शन में आई और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस समय पर मामले पर एक्शन लेती तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तां को देख राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा कि देखों पांच लोग डंडे दिखा रहे हैं। वहीं प्रशासन के समझाने के बाद भी भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे तल पर चढ़ कर पार्टी का झंडा दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने छत पर चढ़कर युवकों को शांत कराया। इसके बाद भी भाजपाई पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते रहे।

गरमा गया था माहौल

भजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच मामला बिगड़ते और दोनों ओर से गाली गलौज होता देख सीओ सिटी व शहर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय जाने की बात कही। हालात बेकाबू होता देख पीएसी बुलाने की बात शुरू हुई तो दोनों पार्टी के कार्यकर्ता शांत हुए। शांत कराने के उपरांत भी भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए हालांकि कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते रहे।

ये भी पढ़ेः