Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul gandhi: दिग्विजय सिंह के भाई ने बताया राहुल गांधी को साधारण नेता, उनको ज्यादा हाइलाइट मत कीजिए

Rahul gandhi: दिग्विजय सिंह के भाई ने बताया राहुल गांधी को साधारण नेता, उनको ज्यादा हाइलाइट मत कीजिए

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो एक साधारण सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट मत करिए। कांग्रेस नेता ने यह बातें शनिवार यानी 30 दिसंबर को प्रेस को संबोधित करते हुए कही। राहुल […]

Rahul gandhi: दिग्विजय सिंह के भाई ने बताया राहुल गांधी को साधारण नेता, उनको ज्यादा हाइलाइट मत कीजिए
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2023 18:14:51 IST

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो एक साधारण सांसद हैं और पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट मत करिए। कांग्रेस नेता ने यह बातें शनिवार यानी 30 दिसंबर को प्रेस को संबोधित करते हुए कही।

राहुल गांधी बड़े नेता नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई ने शनिवार को एमपी के गुना में पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने कहा कि लोकसभा में बयान देते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक साधारण नेता हैं जैसे पार्टी के बाकी नेता हैं। वो कांग्रेस के एक सांसद हैं इसके अलावा कुछ नहीं हैं।

तीन बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं

उन्होंने कहा पत्रकारों को राहुल गांधी को इतना हाईलाइट नहीं करना चाहिए। कोई जन्मों से नहीं बल्कि अपने कर्मों से बड़ा बनता है। मैं राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता नहीं मानता हूं, आप भी मत मानिए। वह एक साधारण नेता हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उनकी तस्वीरें दिखाते हैं या नहीं। आपको बता दें कि लक्ष्मण सिंह पिछले महीने मध्य प्रदेश चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से भाजपा की प्रियंका पेंची को 61 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। वह पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ेः

Ayodhaya airport: नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट की तस्वीरें मन मोह लेंगी, देखते रह जाएंगे   

BJP West Bengal: पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर BJP ने नियुक्त किया प्रभारी, ममता को घेरने के लिए बनाई ये रणनीति