Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं OBC समाज का अपमान’- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

‘राहुल गांधी लगातार कर रहे हैं OBC समाज का अपमान’- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की आदत में शामिल हो गया है। वो लगातार ओबीसी समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने लंदन जाकर पूरे भारत, भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया […]

(केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2023 14:23:04 IST

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की आदत में शामिल हो गया है। वो लगातार ओबीसी समाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने लंदन जाकर पूरे भारत, भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपमानित किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ये कहा

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी की सजा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है? उन्हें (राहुल गांधी) सजा कोर्ट ने दी है। क्या वे लोग अदालत के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे? अगर उन्हें अपील करनी है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। जनता उन्हें सब सिखाएगी।

BJP अध्यक्ष नड्डा ने भी बोला हमला

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की पुरानी आदत है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राफेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की थी। इसे लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और राहुल गांधी को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी।

‘चौकीदार चोर है’ में मुंह खानी पड़ी

जेपी नड्डा आगे लिखते हैं कि फिर राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है का शोर मचाया, जिस पर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस वर्गिंक कमेटी के सदस्यों ने भी ऐतराज जताया था। इस नारे को लेकर भी जनता जनार्दन की अदालत ने 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को जमकर फटकार लगाई और उनकी पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

OBC समाज का अपमान किया है

भाजपा अध्यक्ष ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया है। उन्होंने इस समाज को चोर कहा है। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी और माफी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।

ओबीसी समाज इसका बदला लेगा

जेपी नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि कल सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को ओबीसी समाज के प्रति उनके आपत्तिजनक बयान के लिए दो साल की सजा सुनाई है। लेकिन अभी भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपने अंहकार के चलते लगातार ओबीसी समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। पूरा आबोसी समाज इस अपमान का प्रजातांत्रिक तरीके से बदला लेगा।