Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी का छलका दर्द, मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर मोदी सरकार को खूब सुनाया

राहुल गांधी का छलका दर्द, मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर मोदी सरकार को खूब सुनाया

आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार (28 दिसंबर 2024) को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके दाह संस्कार की जगह और स्मारक स्थल को लेकर राजनीति तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया गया.

Rahul Gandhi pain spills over secret of Manmohan Singh funeral revealed questions raised on Bharat Ratna nigambodh ghat delhi memorial land
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2024 17:14:21 IST

नई दिल्ली: आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार (28 दिसंबर 2024) को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनके दाह संस्कार की जगह और स्मारक स्थल को लेकर राजनीति तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर केंद्र सरकार पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है.

अपमान किया है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”वर्तमान सरकार ने आज निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार करके भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरी तरह से अपमान किया है।” वह एक दशक तक भारत के प्रधान मंत्री रहे, उनके कार्यकाल के दौरान देश एक आर्थिक महाशक्ति बन गया और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीबों और पिछड़े वर्गों का समर्थन कर रही हैं।

सम्मान दिखाना चाहिए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार अधिकृत समाधियों में किया गया है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के श्रद्धांजलि दे सके.डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान (भारत रत्न) एवं समाधि के पात्र हैं। सरकार को देश के इस महान सपूत और उनके गौरवशाली समुदाय के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था।

 

ये भी पढ़ें: BJPको वोट देने पर लगा रहे हैं पाबंदी, इस नेता ने जनता को दी धमकी, किसकी होगी कुर्सी?