नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सतना दौरा अचानक से कैंसिल हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेता जीतू पटवारी ने इस बात की जानकारी एक्स पर दी है। अब राहुल गांधी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। राहुल गांधी का सतना दौरा उनके अस्वस्थ होने के चलते रद्द हुआ है। राहुल यहां एक रैली को संबोधित करने वाले थे। विधानसभा चुनाव के बाद छह महीने के दौरान सतना का यह उनका दूसरा दौरा प्रस्तावित था।

जीतू पटवारी ने शेयर की जानकारी

जीतू पटवारी ने एक्‍स पर कहा कि जननायक राहुल गांधी जी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं पाएंगे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता आदरणीय खड़गे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया। कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वे विशेष विमान से खजुराहो पहुंचने वाले थे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से सतना रवाना होने वाले थे।

राहुल गांधी जल्द आएंगे प्रचार करनेः जीतू पटवारी

पटवारी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान का भाव रखने वाले खड़गे ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा जी के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। उन्‍होंने कहा कि राहुल जी शीघ्र ही नए कार्यक्रमों के तहत प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

ये भी पढ़ेः    Chhattisgarh Liquor Case में ED का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड IAS अफसर अनिल टुटेजा गिरफ्तार     

Opposition Rally: रांची में विपक्षियों का जमावड़ा आज, सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन रहेंगी मौजूद