Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पीएम मोदी के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, बोले देश में डर-नफरत का माहौल

पीएम मोदी के गढ़ में गरजे राहुल गांधी, बोले देश में डर-नफरत का माहौल

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणासी पहुंच चुकी है। राहुल गांधी ने वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल है। उन्होंने कहा कि ये देश नफरत का देश नहीं है। मैं भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2024 12:24:52 IST

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणासी पहुंच चुकी है। राहुल गांधी ने वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल है। उन्होंने कहा कि ये देश नफरत का देश नहीं है। मैं भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल गया। उन्होंनेकहा कि अपनी यात्रा के दौरान मैं हजारों लोगों से मिला इस समय देश में डर का माहौल बना हुआ है।

बताया यात्रा का अनुभव

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे भारत जोड़ो यात्रा शुरू किए हुए एक साल हुए हैं। मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल गया। उन्होंने कहा कि 4 हजार किलोमीटर की इस यात्रा में मैं हजारों लोगों से मिला। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि लाखों लोग उस यात्रा में चले। यात्रा में धक्का लगने के बाद कोई गिरता था, तो भीड़ एकदम उसको उठा लेती थी। उन्होंने कहा कि भीड़ उसकी रक्षा करती थी। इस यात्रा में किसान आए, मजदूर आए, छोटे व्यापारी आए, बेरोजगार युवा आए, उन्होंने अपनी बात रखी।

यह मोहब्बत का देश

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब छोटे व्यापारी उनसे मिलते थे तो कहते थे कि हम डरे रहते हैं कि कल क्या हो जाए। राहुल ने कहा कि पूरी यात्रा में मैंने नफरत कहीं नहीं देखी। भाजपा के लोग आते थे, आरएसएस के लोग आते थे यात्रा में। वो जैसे ही यात्रा में आते थे, प्यार से बोलते थे। उन्होंने कहा कि ये देश मोहब्बत का देश है, नफरत का देश नहीं है। ये तभी मजबूत होता है जब ये एक साथ मिलकर काम करता है।

यह भी पढ़ें- चिराग की बढ़ी टेंशन, चाचा पशुपति ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान