Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात के चुनावी समर में आज उतरेंगे राहुल गांधी, दो रैलियों से भरेंगे हुंकार

गुजरात के चुनावी समर में आज उतरेंगे राहुल गांधी, दो रैलियों से भरेंगे हुंकार

गुजरात चुनाव: गांधीनगर। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात विधानसभा चुनाव में दस्तक देंगे। राहुल सूरत और राजकोट में दो सभाएं कर कांग्रेस पार्टी के लिए हुंकार भरेंगे। यह पहला मौका है जब भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल किसी राज्य में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। […]

(राहुल गांधी)
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 10:17:18 IST

गुजरात चुनाव:

गांधीनगर। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात विधानसभा चुनाव में दस्तक देंगे। राहुल सूरत और राजकोट में दो सभाएं कर कांग्रेस पार्टी के लिए हुंकार भरेंगे। यह पहला मौका है जब भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल किसी राज्य में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। अभी हाल ही में संपन्न हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने कोई रैली नहीं की थी। भाई राहुल की गैरमौजूदगी में देवभूमि हिमाचल के चुनाव की कमान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ली थी।

भाषण पर होगी सबकी नजरें

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद गुजरात आ रहे राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। गुजरात कांग्रेस के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि राहुल गांधी चुनावी प्रचार में हिस्सा ले, उनका कहना था कि 2017 के चुनाव में राहुल की सक्रियता ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी। गौरतलब है कि आज होने वाली राहुल की दो रैलियों पर बीजेपी की भी नजर होगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अगर रैली में सावरकर पर कोई टिप्पणी करते हैं तो गुजरात बीजेपी इसे चुनावों में भुना सकती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव