Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul Gandhi: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर क्या बोले राहुल? BJP पर कसा तंज

Rahul Gandhi: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर क्या बोले राहुल? BJP पर कसा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। राहुल ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर कर्पूरी […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2024 13:37:32 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। राहुल ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर कर्पूरी ठाकूर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है।

कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने पोस्ट कर कहा कि सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि वो निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को बीजेपी सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने की कोशिश है।

भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भागीदारी न्याय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत केवल जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि सही मायने में यही कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए।’