Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • एकलव्य का नाम लेकर मोदी पर भड़के राहुल, बीजेपी को जमकर लताड़ा

एकलव्य का नाम लेकर मोदी पर भड़के राहुल, बीजेपी को जमकर लताड़ा

रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी बीजेपी देश के युवाओं के भविष्य को मिटाने का काम कर रही है।

Rahul Gandhi-Narendra Modi
inkhbar News
  • Last Updated: January 3, 2025 13:33:28 IST

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी बीजेपी देश के युवाओं के भविष्य को मिटाने का काम कर रही है।

एकलव्य जैसा काट रही अंगूठा

राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है।

गला घोंट रही बीजेपी

राहुल ने आगे लिखा है कि हाल ही में UP और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाक़ात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक़ की आवाज़ किसी क़ीमत पर दबाने नहीं देंगे।

 

राउत अब खुद बनेंगे शिंदे, फडणवीस की कर दी इतनी तारीफ, उद्धव माथा पकड़ लेंगे!

अफगानिस्तान के बाजार में हिंदू महिलाओं की लगी बोलियां, इस्लामिक सेना ने हजारों काफ़िर औरतों का किया बलात्कार