Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुंबई में बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम, अब तक 14 की मौत

मुंबई में बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम, अब तक 14 की मौत

नई दिल्ली। Ghatkopar hoarding collapses: महाराष्ट्र के कई इलाकों में सोमवार (13 मई) को धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। इस दौरान घाटकोपर इलाके में तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिसमें 65 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा […]

Ghatkopar Hoarding Collapse
inkhbar News
  • Last Updated: May 14, 2024 08:18:49 IST

नई दिल्ली। Ghatkopar hoarding collapses: महाराष्ट्र के कई इलाकों में सोमवार (13 मई) को धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। इस दौरान घाटकोपर इलाके में तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिसमें 65 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर साढ़े चार बजे छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। इसके बाद दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है।

सीएम शिंदे ने मुआवजे का एलान किया

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है। करीब 57 लोग फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होेंने आगे कहा कि घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा तथा मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

आंधी से लोग परेशान

खबरों के अनुसार, मुंबई के वडाला इलाके में श्री जी टावर बिल्डिंग में लगी होर्डिंग गिरने से नीचे खड़ी कार दब गई। ये घटना वडाला के बरकत अली नाके के पास की है। जानकारी के मुताबिक, होर्डिंग के नीचे दो गाड़ियां दबी गईं। मौके पर मौजूद लोग उन गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 100 से अधिक लोग फंस गए थे।

यह भी पढ़ें-

सुशील मोदी के निधन पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानें क्या कहा