Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘फांसी मत दो, सड़क पर…’हत्यारिन सोनम पर खार खाए बैठी है राज की बहन, Video में बताया क्यों मिलनी चाहिए सजा?

‘फांसी मत दो, सड़क पर…’हत्यारिन सोनम पर खार खाए बैठी है राज की बहन, Video में बताया क्यों मिलनी चाहिए सजा?

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने हनीमून ट्रिप पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह की खातिर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इसके बाद […]

Raja Raghuvanshi Murder Case
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2025 16:17:55 IST

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने हनीमून ट्रिप पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह की खातिर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गायब कर लिया और अपहरण की साजिश रची। लेकिन 9 जून को उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सारा सच सामने आ गया। अब सोनम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। खुद राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी का कहना है कि सोनम के लिए फांसी की सजा भी कम होगी। उसे सड़क पर जिंदा जला देना चाहिए।

न्यूज18 इंडिया से खास बातचीत में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी ने बताया है कि उनके भाई को कैसे न्याय मिल सकता है। दरअसल, जान राजा लकी बहन से सवाल किया गया कि वह किस तरह की सजा की मांग करती हैं, इस पर सृष्टि ने कहा, ‘मैं बस इतना कहूंगी कि मैं अपने भाई का चेहरा नहीं देख पाई। मुझे नहीं लगा था कि ऐसा होगा। जिसने भी उसे या खुद सोनम को मारा है, उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूसरे लोग उसके बारे में सोचकर भी डर जाएं। उन्हें सबक सिखाना चाहिए। मेरे लिए फांसी भी कोई सजा नहीं है। उन्हें तड़पा-तड़पाकर मारना चाहिए। उन्हें सड़क पर जिंदा जला देना चाहिए। अगर इन लोगों को ऐसी सजा नहीं मिलेगी तो ऐसे और मामले सामने आएंगे।’

पब्लिक ने दबोच लिया Sonam Raghuvanshi का हिट मैन, पुलिस के सामने ही कर दिया कांड, Video देखकर कांप जाएंगे राजा रघुवंशी के कातिल

सोनम के प्लान बी पर बहन ने क्या कहा

राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने बहुत पहले ही प्लान बना लिया था। यह एक-दो दिन में नहीं हो सकता। उसने एक-दो महीने पहले ही प्लान बना लिया होगा। उसके परिवार को इस साजिश के बारे में पता होगा। उन्होंने आगे कहा कि राजा और सोनम दोनों ही मांगलिक थे। सोनम के परिवार वाले हमारे घर आए थे। उन्हें हमारा घर और लड़का पसंद आया। उन्होंने पंडित से पूछा और सारी तैयारियां कर लीं। शादी बहुत जल्दी हो गई। सगाई भी बहुत जल्दी हो गई।

क्या आपको कभी सोनम पर शक हुआ?

क्या आपको कभी सोनम की नीयत पर शक हुआ? इस सवाल के जवाब में राजा की बहन कहती हैं कि मैंने सोनम से ज्यादा बात नहीं की। शादी के दौरान वह हमेशा चैटिंग में व्यस्त रहती थी। उसके चेहरे पर उसका एटीट्यूड साफ दिख रहा था। फोटो और वीडियो में भी वह खुश नहीं थी।

राजा ने मम्मी से कहा था

क्या तुम्हारे भाई राजा ने तुम्हें बताया कि वह सोनम से कितनी बात करता है या सोनम की दिलचस्पी नहीं है? इस पर बहन सृष्टि ने कहा कि जब सगाई हुई थी, तो वह शुरू में राजा से बात करती थी। लेकिन बाद में राजा ने कहा कि वह मुझसे बात नहीं करती। उसने मम्मी को बताया। फिर मेरी मां ने अपने घरवालों को बताया। इस पर सोनम के घरवालों ने कहा कि वह चार बजे ऑफिस से घर आती है। वह थकी हुई होती है। इसलिए बात नहीं करती होगी। हालांकि, शिकायत के बाद वह राजा को समय देने लगी। बात करने लगी।

जब वे हनीमून पर जा रहे थे, तब कैसा व्यवहार था?

जब वे जा रहे थे, तब सोनम ने राजा से सोना पहनने को कहा था। वह पहले कभी सोना नहीं पहनता था। उसने सोनम के कहने पर सोने की चेन पहनी थी। वह सोनम की हर बात मानता था। वह उससे बहुत प्यार करता था, इसलिए वह उसकी हर बात मानता था।

हनीमून पर नहीं जाना चाहता था भाई

राजा की बहन सृष्टि का दावा है कि सोनम ने दो दिन पहले ही टिकट बुक करा लिए थे। मेरा भाई हनीमून पर नहीं जाना चाहता था। सोनम बार-बार एक ही बात पर जोर दे रही थी। राजा को एक-दो महीने बाद जाना था। लेकिन उसकी जिद के कारण वह हनीमून पर चला गया।

सोनम चार दिन ससुराल में रही

शादी की तस्वीरों में दोनों खुश दिख रहे हैं? क्या आपको उसका व्यवहार अलग लगा? इस पर सृष्टि ने कहा कि सोनम चार दिन ही ससुराल में रही। आमतौर पर नई बहू फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी। लेकिन वह चैटिंग में व्यस्त रहती थी। उसका कमरा अलग था। वह हमेशा फोन पर व्यस्त रहती थी। इसलिए हमने ध्यान नहीं दिया। शायद वह ऑफिस के काम में व्यस्त थी।

सृष्टि ने शादी का सस्पेंस बताया

राजा की बहन ने आगे बताया कि जब सोनम शादी के बाद आई तो वह दूसरे दिन से ही राजा से दूर भागने लगी थी। कभी कहती कि ऑफिस से फोन आ रहा है तो कभी कुछ और। वह राजा से दूर भाग रही थी। वह चिढ़ रही थी। मुझे शक था। पर मैंने ध्यान नहीं दिया। शादी में हमें राज कुशवाह नज़र ही नहीं आया।

हत्यारी सोनम को मिली मौत से भी बड़ी सजा, अब मिलेगा राजा रघुवंशी की आत्मा को सुकून, भाई का ये Video रुला देगा