Raja Raghuvanshi Murder Case: हाल ही में देशभर में सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का केस चरम पर है। युवाओं में हमेशा शादी को लेकर दिखाई देने वाला जूनून मानों अब कहीं गायब हो गया है। एक के बाद एक सोनम के लगातार कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, हरेक वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानों वो एक नया खुलासा कर रहा हो। अब सोनम और राजा के एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजा सोनम को अगूंठी पहना रहा है, लेकिन सोनम उसे देखकर मुंडी नहीं में हिलाते हुए कुछ इशारा कर रही है, मानों वो अंगूठी पहनाने को मना कर रही हो। वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा सोनम को लेकर खूब फूट रहा है। इंडिया न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल सोनम और राजा की शादी को लेकर है। दरअसल, राजा और सोनम दोनों ही मांगलिक थे। राजा-सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि, शादी से पहले राजा और सोनम की कुंडली नहीं मिली थी। परिवार को इतना जरूर पता था कि दोनों मांगलिक हैं। राजा के परिवार ने सोनम के परिवार पर भरोसा किया था। उन्होंने सोनम के परिवार पर भरोसा किया और कहा कि आप अपनी बेटी को गर्त में नहीं धकेलोगे। यहीं पर परिवार से गलती हो गई।
राजा से रिश्ता तय होने से पहले सोनम की सगाई मध्य प्रदेश के धार जिले के एक युवक से होने वाली थी। कारोबारी ने अपने बेटे और सोनम की कुंडली मिलवाई थी। कुंडली देखने के बाद पंडित जी ने शादी से इनकार कर दिया था। पंडित ने कहा था कि सोनम की कुंडली में खतरनाक दोष है। अगर शादी हुई तो जोड़ा टूट जाएगा। धार के कारोबारी ने बताया था कि उनके बेटे और सोनम का रिश्ता तय हो गया था। दोनों के करीब 25 गुण मिले थे। फिर कुंडली ज्योतिषी को दिखाई थी।
View this post on Instagram