Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rajasthan Election 2023: ‘गहलोत सरकार के राज में माताएं, बहनें असुरक्षित’, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

Rajasthan Election 2023: ‘गहलोत सरकार के राज में माताएं, बहनें असुरक्षित’, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में लग गए हैं। 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है। अमित शाह भी चुनाव प्रचार […]

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: November 17, 2023 21:28:17 IST

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में लग गए हैं। 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है। अमित शाह भी चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। इसी कड़ी में अमित शाह राजस्थान के अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार के राज में माताएं, बहनें असुरक्षित हैं।

पेपर लीक पर साधा निशाना

दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के विजयनगर पहुंचे है। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और राज्य के सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि 5 साल में जितने पेपर लीक हुए हैं उससे राजस्थान के 1 करोड़ 40 लाख युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया है। शाह ने कहा कि कांस्टेबल भर्ती का पेपर, SI भर्ती का पेपर, चिकित्सा अधिकारी का पेपर, वन रक्षक भर्ती का पेपर लीक हुआ है। जिन्होंने इतने पेपर लीक करवाए वह क्या राजस्थान का भला कर सकते हैं?

कांग्रेस पर शाह का प्रहार

गृहमंत्री अमित शाह अजमेर के विजयनगर से कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने इस दौरान गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में माताएं, बहनें असुरक्षित हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि गहलोत सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए राजस्थान में सभी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या हुई, लेकिन इनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। शाह ने कहा कि इन्होंने राजस्थान को दंगों का राज्य बना दिया है।